फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारकंडा नदी के आसपास चलाया सफाई अभियान

Tue, 10 Jun 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। ऋषि मारकंडा नदी में सफाई करते नपा कर्मचारी।​ विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को ऋषि मारकंडा नदी के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन नपा सचिव बंबूल मलिक के दिशा-निर्देशन में हुआ। इसकी देखरेख सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और व नदी में पॉलिथीन या अन्य अपशिष्ट सामग्री न फेंकने की अपील की।
कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी आदतों में सुधार लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम द्वारा मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और जल स्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें