फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 नवंबर तक चलेगा स्वच्छता महाअभियान

Sun, 31 Aug 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान, स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरंभ किया है। यह विशेष अभियान आगामी 25 नवंबर तक पूरे शहर में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, कूड़ा-कर्कट प्रबंधन को सुदृढ़ करना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कहना है पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। साथ ही, सडक़ों, ड्रेनों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव, चौकों का सौंदर्यीकरण और सडक़ों पर उपयुक्त साइनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने के साथ-साथ सी एंड डी अपशिष्ट डंपिंग पॉइंट, खुले क्षेत्रों और खाली भूखंडों को साफ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज और स्कूल के छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्रीन एवं स्वच्छ हरियाणा के तहत कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों, पार्कों और सडक़ों के किनारे वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और पार्कों में कूड़ेदानों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पार्कों में गंदगी न फैले। ओपन जिम की मरम्मत व रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें