फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों ने चलाया मंदिरों में सफाई अभियान

विज्ञापन
शाहाबाद। श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के बाहर सफाई करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री राम मंदिर में श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 14 से 22 जनवरी तक किए गए देशव्यापी स्वच्छता आह्वान के अंतर्गत आज नगरपालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर व शाकुंभरी देवी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान में सफाई दरोगा विक्रम घौरी विक्की सहित नगरपालिका का काफी संख्या में सफाई कर्मचारी सम्मिलित हुए। सफाई कर्मचारियों ने श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर एवं शाकुंभरी देवी मंदिर के अंदर के साथ-साथ वह बाहर की सड़कों पर पूरी मेहनत के साथ बड़े अच्छे ढंग से सफाई की। सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने स्वयं झाड़ू पकड़कर नगरपालिका सफाई कर्मियों के साथ मंदिर की सफाई की।
पत्रकारों से बातचीत में नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छता को लेकर किए गए आह्वान पर नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का यह सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में उपमंडल के सभी मंदिरों की सफाई की जाएगी। इस अवसर पर सफाई राजकुमार, सुरजीत, चंद्रकांत, नवीन, कृष्ण, रोहित, रवि, नरेश, राहुल, महिपाल, संजीव, अमित एवं राजन आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें