फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि ने एलएनईआईएफए ग्वालियर को दी मात

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियन​शिप में अंक के लिए ​भिड़ते ​खिलाड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाॅल पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वीरवार को चार मैच हुए, जिसमें क्वार्टर फाइनल की आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर को देखने के लिए कुवि के बहुउद्देशीय हॉल में दर्शकों का भी तांता लगा रहा और खेल परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास को 3-2 के अंतर से हराया और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने मैंगलोर विश्वविद्यालय मैंगलोर को 3-2 के अंतर से हराया तो वहीं एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 3-0 के अंतर से मात दी। जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर को 3-0 के अंतर से मात दी।


आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले : राजेश
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाॅल कोच राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार को क्वार्टर फाइनल की आठ विजेता टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चार विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है। वीरवार को इन चार टीमों में सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें कुरुक्षेत्र विवि और पंजाब विवि के खिलाड़ी भिड़ेंगे तो वहीं एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई के साथ गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर का मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें