फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक माह के अल्टीमेटम पर सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समान काम और समान वेतन तथा बकाया एरियर की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मचारियों को आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों ने मना लिया। एक माह के अल्टीमेटम पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन

नप ईओ देवेंद्र नरवाल शनिवार को छुट्टी के बावजूद धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच विधायक सुभाष सुधा व नप कार्यालय की ओर से कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सरकार को भेजी गई चिट्ठी लेकर पहुंचे। उन्होंने चिट्ठी पढ़कर सुनाई तो सरकार के सकारात्मक रहे रवैये से भी अवगत कराया। इस पर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि एक माह में उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे अगले ही दिन फिर हड़ताल पर उतर आएंगे।
उधर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से जहां नप अधिकारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं आम जन को भी अब शहर की सफाई की उम्मीद जगी है। सफाई कर्मचारी पिछले दस दिनों से हड़ताल पर थे, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी थी। सड़कों पर भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे तो वहीं कहीं झाड़ू तक नहीं लग रहा था। ऐसे में बारिश के मौसम के बीच बीमारी फैलने की भी आशंका जताई जा रही थी। धरने की अगुवाई कर रहे संघ के राज्य उपप्रधान सुभाष गुंसर ने कहा कि फिलहाल हड़ताल स्थगित की है और अगले माह पांच तारीख तक मांगें पूरी नहीं हुई तो अगले ही दिन फिर हड़ताल पर उतर आएंगे, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। रविवार से शहर में सफाई कार्य सुचारू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें