फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ से औद्योगिक इकाइयों के हुए नुकसान पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की जनरल बॉडी की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में चेयरमैन डाॅ.नरेंद्र पाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रमुख तौर पर पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के रूप में आई बाढ़ से इंडस्ट्री को हुए नुकसान, बिजली समस्या, इंडस्ट्री की आधुनिक तकनीकों और सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से आए जगमोहन, ब्रह्मपाल एवं उनके सहयोगियों ने संस्थान में विभिन्न विधाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी। बैठक में आए हुए उद्योगपतियों से सुझाव भी लिए गए, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग के लिए बेहतर तरीके से तैयार किए जाने पर भी विचार किया गया। बैठक में बिजली विभाग से संबंधित रामनगर इंडस्ट्रियल फीडर, जो कई औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति करता है, में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले में आई बाढ़ से औद्योगिक इकाइयों को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके समाधान के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र से विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए निवेदन किया जाएगा।
इस दौरान हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव डाॅ. वीरेंद्र सिंघल, सलाहकार नरेंद्र ढींगरा, रोशन लाल गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, मंगेश्कर सिंघी, उपाध्यक्ष राजेश सिंगला, उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, धर्म पाल सिंगला, मंगत राम जिंदल, मधुर गोयल, अश्विनी जैन, आशीष सभ्रवाल, विजेंद्र गोयल, दुर्गेश गोयल, विकास सिंघल, संजय जिंदल, सतपाल धीमान एवं राम कुमार गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें