फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्राले की भिड़ंत में क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईशरगढ़ पुल पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक में फंसे क्लीनर को गंभीर हालत में एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक शिव कुमार निवासी गांव हरखी दौलतपुर, जिला सुल्तानपुर यूपी ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया है कि वह गुरुग्राम से गाड़ी में पेपर लोड करके बद्दी हिमाचल प्रदेश के लिए जा रहा था। उसके साथ गाजीपुर निवासी पंकज गिरी क्लीनर के तौर पर गाड़ी में जा रहा था। पंकज गिरी उसके साथ साइड वाली सीट पर बैठा था। जब वे सोमवार की सुबह पांच बजे ईशरगढ़ पुल के पास पहुंचे तो उनके आगे तेज गति से जा रहे ट्राला के चालक ने ब्रेक लगा दी। उसने ट्रक को अचानक लगाने पड़े। इस दौरान ट्रक ट्राले के साथ भिड़ गया। भिड़ंत में क्लीनर पंकज गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। राहगीरों की मदद से पंकज को गंभीर हालत में ट्रक से निकाला और एंबुलेंस की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पंकज गिरी को मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पंकज गिरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें