फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मोबाइल भिजवाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल की चेकिंग के दौरान मोबाइल बरामद होने के मामले में पुलिस ने जेल में मोबाइल भिजवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी साहिल वासी गणेश कॉलोनी को जेल भेज दिया है। प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 07 जुलाई को पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल, सीआईए-1 व 2 के साथ जेल अधिकारियों की सहमति से जेल में चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान टीम को बैराक-1 के कमरा नंबर-4 में हत्या के मामले में बंदी दिलबाग उर्फ बागावासी हेलवा की तलाशी लेने पर उसके पहने लोयर की जेब से बगैर सिम कार्ड के मोबाइल बरामद हुआ था। पूछताछ पर आरोपी दिलबाग ने कबूला उसने यह मोबाइल बंदी जगतार उर्फ हवारा वासी इस्माईलाबाद से लिया था। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को दी गई थी। पुलिस ने आरोपी दिलबाग उर्फ बागा व जगतार उर्फ हवारा को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्हें यह मोबाइल संजू उर्फ गांधी वासी सांवला ने दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि यह मोबाइल साहिल ने उसके पास जेल में भिजवाया था। पुलिस ने तीनो आरोपी दिलबाग, जगतार व संजू को कारागार भेज दिया था। वहीं पुलिस ने चौथे आरोपी साहिल को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें