कुरुक्षेत्र। हरियाणा बोर्ड से संबंधित मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 22 विद्यार्थियों में से दो विद्यार्थियों सहजल ने 97.4 प्रतिशत अंक और लविश ने 88.6 अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। चार विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण होने वाले आठ विद्यार्थी और सेकेंड डिवीजन से उत्तीर्ण आठ विद्यार्थियों ने विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उन्हें जीवन में ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया गया।
छात्रा अक्षिता ने हासिल किए 89.40 प्रतिशत अंक
शाहाबाद। एचबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्राचार्या रेखा सेतिया ने बताया कि विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। अक्षिता ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, प्रीतम कुमार ने 87.60 प्रतिशत, खुशी ने 87.20 प्रतिशत, मनप्रीत ने 86.80 प्रतिशत, 85.80 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम लाल बंसल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया।
नवनीत सिंह ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक, मिला सम्मान
शाहाबाद। दयाल नगर के श्री कृष्णा विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य प्रतिभा ने बताया कि छात्रों ने इस बार भी विद्यालय में सर्वोत्तम परिणाम दिया है। निम्रत ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। नवनीत सिंह ने 95 प्रतिशत, सुहाना ने 94.2 प्रतिशत, मानसी ने 93 प्रतिशत, वंदना ने 92 प्रतिशत, प्रीत ने 91.2 प्रतिशत और काजल ने 91 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण कर अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंधक मदन गोपाल पुरी ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कुरुक्षेत्र। सहज।