फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दावा पूरे जिले को स्वच्छ बनाने का पर अपना ही आंगन मैला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अगले कुछ दिनों बाद ही धर्मनगरी का स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, जिसमें टॉप-टेन की सूची में आने के लिए जिला उपायुक्त से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी करीब एक माह से ठंड के बीच पसीना बहा रहे हैं। हालांकि इसका कई क्षेत्रों में असर भी दिखाई देने लगा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का अपना ही आंगन आज भी मैला है।कहीं कचरा तो कहीं मलबे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं जिला सचिवालय भवन के मुख्य द्वार के पास ही शराब की पड़ी बोतल व नगर परिषद की खस्ताहाल रेहड़ियां पड़ी हैं। यहीं नहीं भवन के अंदर भी कहीं सीढि़यों के नीचे तो कहीं किनारे में कचरा जमा है। इसको देख न केवल स्वच्छता के अभियान को झटका लग रहा है बल्कि सवाल भी उठाए जाने लगे हैं कि जब जिला सचिवालय परिसर के ही यह हालात है तो बाकी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान कैसे सफल हो सकेगा।

मुख्य द्वार के पास ही दिन भर पड़ी रही शराब की बोतल
सचिवालय भवन के मुख्य द्वार के पास ही जहां नगर परिषद की खस्ताहाल रेहड़ियां अजीबोगरीब हालात में खड़ी की हुई हैं। इसके साथ ही कचरे के ढेर भी लगने लगे हैं। यहां तक शुक्रवार को शराब की यहीं पर पड़ी बोतल भी अनदेखी का बयां करती रही। यहीं नहीं भवन के मुख्य गेट के सामने महिनों से बिखरी बजरी भी सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के समीप महिनों से जमा मलबा
जिला सचिवालय परिसर में ही पुराने तहसील कार्यालय के साथ मलबे का ढेर लगा है। महिनों से जमे इस ढेर को हटाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई जबकि यहीं से सचिवालय के नए भवन की ओर लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। यहीं नहीं इसी परिसर की ओर सचिवालय भवन के पीछे भी कचरे का ढेर जमा है।

कोर्ट परिसर की ओर भी लगे कचरे के ढेर
जिला सचिवालय के साथ ही कोर्ट परिसर की ओर भी कचरे के ढेर लगे हैं। इनके पास से ही अक्सर अधिवक्ताओं व कोर्ट एवं सचिवालय परिसर में हर रोज आने वाले सैंकड़ों लोगों की आवाजाही यहीं से रहती है। सड़क किनारे ही कचरे का यह ढेर बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा कचहरी परिसर के पीछे सेक्टर 10 की ओर भी जमा कचरा भी स्वच्छता अभियान के दावों की हकीकत बयां कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें