फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा का पहला दिन खूब तपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन शहर खूब तपा, सुबह ही सूर्य देव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर लोग तो गर्मी से बचने के लिए घरों में ही एसी व कूलर के सामने दुबके रहे। जरूरी काम से निकले लोग कान, बदन, हाथ, मुंह ढक कर ही बाहर निकले। दोपहर 1 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में एक डिग्री उछाल की संभावना है। अधिकतम पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे गर्मी अधिक महसूस होगी। जून के शुरुआती तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस पर आएगा, लेकिन उसके बाद यह फिर से बढ़ेगा। इन दिनों खुद को बचाकर रखना बेहद जरूरी है। लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अरविंद चहल ने शहर वासियों से गर्मी से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि धूप से बचकर रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। फुल कपड़े पहनें। चेहरे को ढक कर रखें। आंखों पर काले चश्मे का इस्तेमाल करें। सीधे बाहर से आकर पानी न पिएं। साफ-सुथरे पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें। दूषित बर्फ के पानी से बचें। इससे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। बताया, गर्मी के मौसम में ककड़ी, तरबूज, खीरा, खरबूजा, लीची का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें