गांव गुहण व बाबैन के युवाओं ने मिलकर प्रचंड गर्मी को देखते हुए ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई। युवाओं द्वारा बाजार में आनें वाले ग्राहकों के अलावा सड़क से गुजर रहे लोगों व वाहनों को रोककर उन्हें ठंडा-मीठा पानी पिलाया। रमेश बंसी, संजू, चरणजीत, रोहित, रोबिन, प्रेम, अमन, डिंपी, मुकेश का कहना है कि प्रचंड गर्मी के मौसम में जल सेवा करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। गर्मी को देखते हुए जल की सेवा की गई है। गर्मी में सभी जीवों को पानी की अधिक जरूरत होती है। जल का संरक्षण करना बेहद जरूरी है।