जिला पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग ने कहा कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सरकार ने मार्केट, बाजार व दुकान को निर्धारित समय तक खोलने की छूट दी है। इस स्थिति में लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों वनियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है। सुरक्षितहरियाणा अभियान के नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस द्वारा 13 जून को 52 लोगों ऐसे लोगों का चालान किया गया, जो बगैर मास्क सड़कों पर घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता को नियमों का पालन करना होगा। अभी भी कई लोग बगैर मास्क लगाए ही सड़कों पर घूम रहे है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, उनका तुरंत चालान करने के निर्देश पुलिस को दिए है।