फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ से गीता जन्मस्थली भव्य बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे विश्व को कर्म का संदेश देने वाली गीता जन्मस्थली पर 200 करोड़ रुपये खर्च करके उसे देश के सबसे अत्याधुनिक और भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर बनने वाले वर्चुअल म्यूजियम पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे, यह लेटेस्ट टेकभनोलाजी से तैयार किया जाएगा। वहीं श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप भी 10 करोड़ से तैयार कराया गया है। गीता जन्मस्थली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए केंद्र सरकार यहां पर हर प्रकार से तैयार है और बजट भी दिल खोलकर दिया जा रहा है। ज्योतिसर तीर्थ पर सुंदरीकरण, सुविधाओं से परिपूर्ण पार्किंग स्थल, भव्य स्वागत द्वार, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, जन सुविधाएं और वर्चुअल गाइड आदि को आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि एक साल पहले नई तकनीक का लेजर शो पहले ही गीता जन्मस्थली पर एक प्राईवेट एजेंसी द्वारा स्थापित किया जा चुका है। यहां महाभारत थीम पर आधारित योजना का निर्माण कार्य भी चल रहा है। हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने शुक्रवार को ज्योतिसर तीर्थ होटल प्रबंधन खानपान तकनीकी एवं अनुप्रयुक्त पोषाहार संस्थान में आयोजित कृष्णा सर्किट से संबंधित कार्यों को लेकर केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता, पर्यटन विभाग के चीफ इंजीनियर टीपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे चर्चा की।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने कहा कि कृष्णा सर्किट के तहत ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, बाण गंगा नरकातारी तीर्थ और ज्योतिसर तीर्थ जिले में विकास से संबंधित कार्य, सीसीटीवी, वाईफाई और सिक्योरिटी सिस्टम को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा सर्किट के तहत जिस भी कार्य करने की अनुमति जिस एजेंसी को दें, उसी के साथ इस एजेंसी से आपरेशन एवं मेंटिनेंस और वारंटी को भी शामिल करें।
कहा कि ब्रह्मसरोवर पर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 118 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं लाइट एंड साउंड मल्टी मीडिया शो के बारे में कहा कि इस प्रोजेक्ट का कार्य ब्रह्मसरोवर पर होगा, इस शो के कार्य से संबंधित करीब 90 पिल्लर बनेंगे।
विज्ञापन

एडीसी महावीर सिंह ने बताया कि कृष्णा सर्किट के तहत कुल 67 कार्य स्वीकृत हुए, इनमें से 49 कार्य पूरे हो चुके है तथा 7 कार्य प्रगति पर है और 12 कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। इनमें ब्रहमसरोवर में 17 में से 15 कार्य पूरे व 2 कार्य प्रगति पर है, नरकातारी में 10 व सन्निहित सरोवर के 14 कार्य पूरे हो चुके है। इसी तरह शहर के विकास से संबंधित 7 कार्यों में 6 कार्य पूरे हो चुके है और 1 कार्य प्रगति पर है, ज्योतिसर में 18 में से 4 कार्य पूरे हो चुके हैं, 3 कार्य प्रगति पर है और 12 कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे।
एडीसी ने बताया ब्रहमसरोवर से संबंधित कार्यों पर 3831 लाख स्वीकृत हुए है, जिसमें से करीब 2372 लाख खर्च किए जा चुके है। इसी तरह नरकातारी तीर्थ से संबंधित कार्यों पर 212.96 लाख में से 129.30, सन्निहित सरोवर पर 545.59 लाख में से 401.01, शहर के विकास कार्यों पर 491.22 लाख में से 443.24, ज्योतिसर पर 3233.88 लाख में से 1883.94, सीसीटीवी, वाई-फाई और सिक्योरिटी पर 956.50 लाख में 130.60 लाख खर्च किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें