फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने गेहूं की खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों से खिन्न होकर गांव रामसरन माजरा के किसान हैप्पी व महेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। गांव के लोगों को जब इस बारे पता चला तो प्रवीण कुमार, शिव कुमार, अशोक कुमार, राम सिंह, जयभगवान, शुभम व रोशन लाल सहित अनेक किसान खेत में पहुंचे और ट्रैक्टर को रुकवाया, लेकिन तब तक काफी फसल खराब हो चुकी थी। रामसरन माजरा के किसान हैप्पी व महेंद्र सिंह ने कहा कि जब किसानों को इन कानूनों की जरूरत ही नहीं है तो फिर केंद्र सरकार इन्हें जबरदस्ती क्यों थोप रही है। महेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में पिछले 100 दिनों से भी ज्यादा किसान कानून को वापिस लेने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। केंद्र सरकार किसानों की मांगों को मानने की बजाए उल्टा उन्हें परेशान करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें