फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के स्वागत में फूल बरसा रही धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने संजीवनी का काम करते हुए किसान आंदोलन में नई जान फूंक दी। हरियाणा के किसानों ने आरोप-प्रत्यारोप को दरकिनार करते मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर पंजाब के किसानों को गले लगा लिया। हरियाणा के किसान पंजाब से दिल्ली जाने वाले किसानों का हरियाणा में प्रवेश करने पर पुष्प वर्षा करके जी आयां नू बोल स्वागत कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई रोजाना एक मण फूलों से पुष्प वर्षा करके व फूल मालाएं पहनाकर दिल्ली जाने वाले किसानों का सत्कार कर रही है। पंजाब के किसान भी हरियाणा की खातिरदारी से अभिभूत होकर हजारों की संख्यां में दिल्ली रवाना होने लगे है। जिला इकाई द्वारा दिल्ली जाने वाले किसान लंगर शिविर को दोबारा से शुरू किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष संजीव आलमपुर ने बताया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा ने साजिश के तहत हरियाणा-पंजाब के किसानों के बीच मतभेद पैदा कर दिया था। हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में भय का माहौल बना दिया था ताकि पंजाब के किसान दिल्ली न पहुंच सके और आंदोलन कमजोर हो जाए। आंदोलन को नई ऊर्जा व ताकत देने के लिए भाकियू की हरियाणा इकाई ने सब गले शिकवे भुलाकर पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत करने का निर्णय लिया। भाकियू की टीम रोजाना एक मण (40 किलो) फूलों से दिल्ली जाने वाले किसानों का पुष्प वर्षा से स्वागत कर रहे है। 28 जनवरी से रविवार तक क्षेत्र के विभिन्न गांव से 150 ट्रैक्टर-ट्राली दिल्ली जा चुुके है। इसके अलावा उनकी जानकारी के बिना भी कई किसान दिल्ली बॉर्डर पर जमा है।
विज्ञापन

आंदोलन को ताकत देने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कमेटियां बनाई गई है। ये कमेटियां गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही है। वहीं इंटरनेट बंद होने के बाद किसान नेता फोन पर वॉइस कॉल के जरिए किसानों को जागरूक कर रहे है। इस प्रभाव इतना हो रहा है कि करीब-करीब हर गांव से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पहुंच रहे है।
आज सोमवार को भाकियू के सदस्य गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ से पानी लेकर दिल्ली में रवाना होंगे। शहरी प्रधान पवन चौधरी ने बताया कि भाकियू सदस्यों ने रविवार को गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ से पानी भरा है, जिसे आंदोलनरत किसान नेता राकेश टिकैत को पिलाया जाएगा। इस मौके रामदिया, अमरीक सिंह, भरत सिंह, गुलजार सिंह, गुलजार सिंह, नफे सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें