फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिटी स्पोर्ट्स ...... क्रिकेट प्रतियोगिता में श्यामगढ़ की टीम 130 रनों से रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। रामशरण माजरा गांव में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है तथा युवा पीढ़ी को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए और खेल को हमेशा खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता लबकरी व श्यामगढ़ की टीम के बीच हुई जिसमें श्यामगढ़ की टीम ने 130 रनों से मैच पर अपना कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसे देख दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। इस मौके पर विकास कुमार, बलकार सिंह, प्रदीप कुमार सिरोहा, पुनीत शर्मा, गुलशन सैनी, दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।



इंटर कॉलेज योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने किया। इंटर कॉलेज योग प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के करीब 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं तथा खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। टीमवर्क, नेतृत्व, जवाबदेही, धैर्य, और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल सीखने में मदद मिलती है। प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा योग तो नियमित करना चाहिए।
डॉ. रजनी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने योग के करतब से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा धैर्य के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोच मोनिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें