फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोशनपुर रोड की खस्ता हालत से शहरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पिछले करीब दो साल से रोशनपुर रोड की खस्ता हालत से राहगीर और शहरवासी परेशान हैं। सड़क पर बने गड्ढों में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन

शहरवासी पुनीत बंसल, पुनीत, राजपाल, सुखदेव आदि ने बताया कि इस सड़क पर कई राइस मिल और शहरवासियों की खेत पड़ते हैं। इससे शहर के लोगों को अपने खेतों और राइस मिलों में जाना पड़ता है। सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राइस मिल होने के कारण भारी वाहनों का आना जाना भी रहता है।
थोड़ी सी बरसात में ही सड़क में बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। ऐसे में गड्ढों के न दिखने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा यह सड़क दर्जनों गांवों को शहर से जोड़ती है। साथ ही आगे पटियाला जाने वाले हाइेवे से भी जुड़ती है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग रखी है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन


उधर संबंधित विभाग के एक्सईएन अमित कुमार का कहना है कि कल से इस सड़क की रिपेयर का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा इस सड़क को नई बनाने के लिए भी एस्टीमेट बना कर विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें