फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणगढ़ में बनेगी सिटी सरकार, बराड़ा मेें लटके चुनाव

Fri, 29 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त ने वीरवार को 15 नगर परिषदों, 28 नगर पालिकाओं के मतदान की तिथियां घोषित कर दी है। इसी के तहत अंबाला जिले में भी 22 मई को नारायणगढ़ नगर पालिका का चुनाव होगा। इसके साथ ही नारायणगढ़ का सियासी पारा एक बार फिर से चढ़ गया है। यहां इस बार चुनाव 13 की बजाए 15 वार्डों के लिए होंगे, क्योंकि वार्डबंदी के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन


उधर, स्थानीय प्रशासन ने भी चुनाव की घोषणा होने के बाद जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें से वार्ड नंबर 5, 9, 10 व 12 एससी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है, जबकि वार्ड नंबर 4 व 6 पिछड़ा जाति उम्मीदवारों के लिए रिर्जव रहेंगे।

राज्यमंत्री का साख रहेगी दांव पर
नारायणगढ़ नगर पालिका के ये चुनाव खासे रोमांचक होंगे। क्योंकि इस बार ये चुनाव प्रदेश के राज्यमंत्री नायब सैनी की साख से जुड़ा है। सैनी नारायणगढ़ हलके के ही विधायक हैं। दूसरा, यह कि इस बार नारायणगढ़ नगर पालिका पर भी कांग्रेस का ही कब्जा था। प्रधानगी भी कांग्रेस के ही पास थी। लेकिन अब नायब सैनी को कांग्रेस के गढ़ को तोड़कर नगर पालिका पर भाजपा का परचम लहराना होगा। उधर, कांग्रेस के लिए भी वार्ड में अपना वर्चस्व बचाना, बड़ी चुनौती रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेगा चुनावी शेड्यूल

- 29 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
- नामांकन पत्र 5 से 11 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल होंगे।
-12 मई को प्रत्याशी संबंधित पीठासीन अधिकारी के समक्ष निर्धारित प्रफोर्मा पर सूचना दे सकेंगे
-इसी दिन साढ़े 11 बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया जाएगा।
-12 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय।
-13 मई को ही दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।
-22 मई रविवार को मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक।
-शहरी स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता लागू होगी



बराड़ा में लटके चुनाव
उधर, बराड़ा नगरपालिका के चुनाव इस बार लटक गए हैं। जिस वजह से यहां के लोगों में खासी मायूसी है। बराड़ा में नगर पालिका का गठन पिछले साल हुआ था। उसके बाद से बराड़ा नगर पालिका में वार्डबंदी का काम भी शुरू हो गया था। लेकिन मौजगढ़ गांव समेत अन्य गांव के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिस वजह बराड़ा नगर पालिका की वार्डबंदी को बीच में ही रोकना पड़ा। वार्डबंदी रुकने से काम अधर में लटका है। इसी के चलते इस बार बराड़ा नगर पालिका का चुनाव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें