फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर परिषद हाउस की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद हाउस की बैठक आज सोमवार को होगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में सबसे अहम परिषद परिसर में स्थित दुकान नंबर 152 का मुद्दा छा सकता है। यही दुकान है, जो पहले विवादों में रह चुकी है।
विज्ञापन

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा पर यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर लिए जाने के आरोप लगे थे जबकि विधायक अरोड़ा इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। अब सोमवार को होने वाली बैठक में मुख्य एजेंडों में इसे भी शामिल किया गया है, जिसके चलते बैठक में माहौल गर्माने की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
उधर बैठक में शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों के लिए 35 लाख की लागत से तैयार किए जाने वाले आश्रय स्थल पर भी मुहर लग सकती है। पुरानी तहसील क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना है। वहीं बैठक में पार्क विकसित किए जाने व सौंदर्यकरण के भी मुद्दे रखे जाने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें