फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीआईए ने पटेल नगर में खंगाला आरोपी का मकान, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक की टीम ने अवैध हथियार रखने की सूचना पर पटेल नगर में एक आरोपी के मकान को खंगाला। इस कार्रवाई में टीम ने यहां से एक लोडेड देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया। जिसमें एक कारतूस था। हालांकि आरोपी अंकुर उर्फ मोंटू पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से भाग गया। अंकुर कुछ दिन पहले ही किसी मामले में अदालत से जमानत लेकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक अंकुर को जनवरी 2020 में कुरुक्षेत्र की अदालत ने अक्तूबर 2017 में हुए एक युवक के हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में एएसआई सतविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम रेलवे रोड पर भगवान परशुराम चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि अंकुर उर्फ मोंटू निवासी पटेल नगर कुछ दिन पहले किसी केस में अदालत से जमानत लेकर बाहर आया है। उसके पास देसी कट्टा है। अभी अंकुर अपने मकान के ऊपर बने चौबारे पर मौजूद है। सूचना के बाद टीम अंकुर के घर पहुंची तो एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दरवाजा खोला। पूछताछ में उस बुजुर्ग ने बताया कि अंकुर उसका भतीजा है और वह चौबारे में ऊपर सोया हुआ है। वह अपनी टीम के साथ सीढ़ी से ऊपर चढ़ने लगे तो अंकुर कमरे से निकल ऊपर की सीढ़ी से चढ़कर फरार हो गया। उसके कमरे की तलाशी लेने पर टीम को बेड के गद्दे के सिरहाने से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। जांच करने पर अंदर से एक कारतूस भी बरामद हुआ। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



ऑपरेशन आक्रमण में पकड़े थे तीन आरोपी
सीआईए-दो ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण के तहत अलग-अलग जगह से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी संदीप शर्मा निवासी तंगौरी के कब्जे से देसी पिस्टल व दो कारतूस और अभिषेक उर्फ नानू निवासी बकाली के कब्जे से एक देसी रिवाल्वर बरामद हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ पित्तू निवासी बकाली को दबोच कर डेढ़ हजार रुपये बरामद किए थे।

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें