फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चारा काटने की मशीन में फंसी चुनरी, मौत

Tue, 23 Jun 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। मृतक पिंकी।
विज्ञापन
बाबैन। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में टोका मशीन में चारा काटते समय चुन्नी टोका मशीन में लिपट जाने के कारण एक महिला का गला कट गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान पिंकी पत्नी बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
पिंकी घर पर अपने पशुओं के लिए टोका मशीन से चारा काट रही थी। चारा काटते समय अचानक उनके गले में डाले हुई चुन्नी टोका मशीन में लिपट गई और उनके गले में बैठती गई। तभी एक दम चीख सुनकर पड़ोसी जगदीश मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी व बेटे की सहायता से पिंकी को टोका मशीन से निकाला।
विज्ञापन

जगदीश ने मौके पर गांव के चिकित्सक को बुलाया, जिसने जांच करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना डायल 112 मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें