कुरुक्षेत्र। ढाई महीने पहले आठ ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सप्लायर संजीव चौहान उर्फ प्रवीन निवासी सुहाता जिला अंबाला को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर आशु कुमार निवासी शांति नगर कुरड़ी को नहर पुल पर नाकाबंदी करके काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना झांसा में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आगामी जांच में पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने के आरोपी संजीव चौहान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। संवाद