फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रात में चोरी की नीयत से घर में घुसने के मामले का आरोपी चिल्ली बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दविंदर की अदालत ने एक आपराधिक मामले में फैसला सुनाते हुए उमरी निवासी अमन उर्फ चिल्ली उर्फ विशाल को रात में चोरी की नीयत से घर में घुसने के आरोप से संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया। मामला सदर थानेसर की 30 अक्तूबर 2019 को दर्ज एफआईआर नंबर 499 से संबंधित है। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया था कि 29 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उन्होंने घर में शोर सुना। बाहर जाकर देखा तो आरोपी अमन उनके घर में खड़ा था और चोरी की नीयत से आया था। उसे देखते ही आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। अदालत ने साक्ष्यों की जांच की और पाया कि अभियोजन आरोपी की पहचान सिद्ध करने में असफल रहा। शिकायत में आरोपी का नाम स्पष्ट उल्लेख होना संदिग्ध पाया गया, क्योंकि यदि पहले से अपरिचित थे तो नाम कैसे पता चला। दूसरे गवाह की मौजूदगी का शिकायत में जिक्र न होना भी संदेहास्पद माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें