फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों को किया संतुलित आहार के प्रति जागरूक

Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को संतुलित आहार की जानकारी देते अध्यापक
विज्ञापन
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आउटरीच गतिविधियों के तहत मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए स्वस्थ आहार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संतुलित पोषण, सही खान-पान तथा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. आरती त्रेहन ने की। उन्होंने कहा कि बचपन में बनी अच्छी भोजन आदतें जीवनभर उत्तम स्वास्थ्य का आधार बनती हैं। कार्यशाला के दौरान गृह विज्ञान विभाग की डॉ. रागिनी मिश्रा और नम्रता शर्मा ने बच्चों को सरल भाषा में स्वस्थ आहार का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि दैनिक आहार में मौसमी फल, मौसमी सब्जियां, दूध, दही, दालें और साबुत अनाज शामिल करना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों का पोषण बेहतर हो सके और वे बीमारियों से बच सकें। इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष की 20 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सीखी गई बातों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें