फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार्यशाला में बच्चों को जीवन कौशल व शिक्षा नीति से अवगत कराया

विज्ञापन
Children were informed about life skills and education policy in the workshop - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में यूथ रेडक्रॉस कमेटी व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय विषय आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में करीब 70 विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। प्राचार्या सविता कुमारी ने कहा कि युवाओं में आपसी सामंजस्य सौहार्द और सहयोग की भावना में वृद्धि करता है। कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक मुद्दों से संबंधित लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. किरण गर्ग ने जीवन कौशल व नई शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन कौशल विद्यार्थियों को आने वाले जीवन के लिए तैयार करता है और नई शिक्षा नीति में भी इसी पर जोर दिया गया है। प्रो. रजत कुमार ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा योग विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक विकास करता है। ललिता ने महिला सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए महिलाओं को अपने हक के लिए स्वयं जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
महक सिंगला ने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस पर विस्तार से समझाया। नेहरू युवा केंद्र से कांता, बलवंत सिंह, प्रोग्राम असिस्टेंट अमित द्वारा विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के विषय में विस्तार से समझाया। मंच संचालन डॉ. किरण गर्ग द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें