फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
ुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी को सम्मानि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया एवं 200 से अधिक विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक ईश्वर सिंह उपाध्यक्ष रेखा देवी एवं प्रधानाचार्य गीता शर्मा द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अध्यापकों द्वारा दी अंग्रेजी की पंक्तियों को बच्चों ने अपनी लिखाई के द्वारा कागज पर उतारकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता की लेखन शैली का मूल्यांकन शिक्षकों के एक चुनिंदा पैनल द्वारा उनकी लेखन शैली, पैटर्न एवं सुंदरीकरण के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता विद्यार्थियों एवं कक्षा अध्यापिकाओं को विद्यार्थियों के साथ निरंतर अभ्यास के लिए विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह ने कहा कि सुंदर लिखाई अच्छी शिक्षा की निशानी है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को अपनी लिखाई सुधारने के लिए निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें