फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 12 कमेटियों का किया गठन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल और यादगार बनाने के लिए 12 कमेटियों का गठन किया है। इस कमेटी में पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। इस कमेटी के सदस्य योग दिवस की तमाम गतिविधियों को संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध करेंगे। इस योग दिवस के लिए नगराधीश हरप्रीत कौर को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुदेश जाटियान को इस इवेंट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा कि उपमंडल स्तर व ब्लॉक स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इस योग दिवस के प्रशिक्षण को लेकर पहले से ही शेड्यूल जारी कर दिया गया है और आयुर्वेदिक विभाग की तरफ से हर वर्ग को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर के उपरांत जिला स्तर पर भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर के बाद फाइनल रिहर्सल और फिर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाएगा। इस योग दिवस को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इसमें टी-शर्ट व अन्य समान के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जिसमें एसडीएम थानेसर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलवंत, क्रीड़ा के लेखा अधिकारी राजेश वालिया सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सफाई कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, इसमें केडीबी के स्टेट मैनेजर, अग्निशमन अधिकारी व एएमओ डॉ. राज कपूर को सदस्य, मंच साज-सज्जा व व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी को बनाया गया है, इसके अलावा एसडीओ बागवानी, एएमओ डाॅ. मीना, फार्मासिस्ट संदीप पूनिया को सदस्य, योग मैराथन कमेटी में एसडीएम थानेसर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक पुलिस, सिविल सर्जन, जिला खेलकूद अधिकारी, ट्रैफिक निरीक्षक, एएमओ डाॅ. महिपाल व फार्मासिस्ट छत्रपाल को सदस्य बनाया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जल व्यवस्था कमेटी में एक्सईन पब्लिक हेल्थ, एचएमओ डाॅ. भारत परासर, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र, रिफ्रेशमेंट वितरण कमेटी में डीएफएससी, डीएसओ, क्रीड़ा के लेखा अधिकारी राजेश वालिया, एएमओ डॉ. कुलवंत सिंह, एएमओ डाॅ. वीरेंद्र मेहरा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें