फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों ने दिखाई वाद-विवाद, हस्त लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित  प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्त - फोटो : katra news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौथे व आखिरी दिन समारोह में पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वाद-विवाद, हस्त लेखन, वन एक्ट प्ले/ थियेटर प्ले, फन गैंग्स लड़कियों व फन मैंग्स लड़के, एकल क्लासिकल नृत्य की प्रतियोगिताओं में 35 स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने बताया कि हस्तलेखन हिंदी के प्रथम समूह में एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा के देवव्रत गुप्ता ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की अनन्या ने द्वितीय, पूजा माॅर्डन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की हरवून ने तृतीय व बाल भवन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की एलिशा व डिवाइन पब्लिक स्कूल की अस्मीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
हिंदी लेखन के द्वितीय समूह में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की माही ने प्रथम, एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा की भक्ति गुप्ता ने द्वितीय, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की रूहानी ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की रितिका व अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की सुखमनप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। हस्तलेखन अंग्रेजी के प्रथम समूह में एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा की सीरतप्रीत कौर ने प्रथम रही।

कुरुक्षेत्र। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित  प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्त- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें