फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीले रंग की वेषभूषा में स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मैंगो डे हिस्सा लेते बच्चे और स्कूल का स्टाफ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरगट-जट्टान में अंतरराष्ट्रीय मैंगो डे मनाया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक के बच्चे पीले वस्त्रों में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने पीले रंग के फूल, तितलियां, रेलगाड़ी बनाकर सभी का मन मोह लिया। सभी कक्षाओं के बच्चों अपनी कक्षाओं को पीले रंग की आकृतियों से सजाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सोहन लाल सैनी, चेयरपर्सन उर्मिला सैनी, प्रधानाचार्य रोबिन कुमार तथा समन्वयक अनीता हांडा ने किया। विद्यालय के प्रबंधक सोहन लाल सैनी ने बच्चों को पीले रंग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पीला रंग शुभ माना जाता है और यह सौम्यता का प्रतीक होता है। पीला रंग अपने आप में ही अद्भुत होता है और भगवान श्रीकृष्ण भी पीला वस्त्र पहनते थे। पीला रंग भारतीय संस्कृति में पवित्र भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने बच्चों को आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी। उन्होें बताया कि आम स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पीला रंग उत्साह संतुलन और एकाग्रता का परिचायक है। इस अवसर पर बच्चों ने आम के फल को काटकर उसको विभिन्न आकृतियां मछली, कछुआ, फूल, तितली प्रदान की। अवसर पर बच्चों को खाने के लिए आम दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें