इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में श्लोकोच्चारण का अभ्यास करते स्कूली बच्चे। संवाद
इस्माईलाबाद। गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को 18 हजार बच्चों द्वारा थीम पार्क कुरुक्षेत्र में अष्टाध्दश श्लोकी गीता पाठ किया जाएगा, जिसके लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इस्माईलाबाद, राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मनीष पपनेजा पब्लिक स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में रिहर्सल की। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि गीता जयंती श्रीमद्भगवद्गीता के जन्म का एक पवित्र त्योहार है। गीता का पाठ करने से हमारी आयु, बुद्धि और यश बढ़ता है।