कुरुक्षेत्र। जयराम पब्लिक स्कूल के बच्चे बाल विवाह का विरोध जागरुकता रैली निकालते हुए। विज्ञप्त
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में बाल विवाह का बहिष्कार करते हुए बच्चों ने भविष्य में बाल विवाह का विरोध करने की शपथ ग्रहण की। इसके बाद बच्चों ने बाल विवाह का विरोध करने के लिए तरह-तरह के पोस्टर भी बनाए। बाल विवाह का विरोध करते हुए बच्चों ने बाल विवाह के खिलाफ रैली भी निकाली जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आसपास के लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। स्कूल प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने बच्चों को कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और अगर हमारे बच्चे इस बुराई को समझेंगे तो भविष्य में बच्चे इस बुराई का विरोध करेंगे और आगे बढ़ेंगे।