कुरुक्षेत्र। स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विजेताओं के साथ शिक्षक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टैंडर्ड क्लब ने अभिमुखीकरण सह-जागरुकता कार्यक्रम और नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम को समग्र शिक्षा कार्यालय से सहायक परियोजना संयोजक राजेश भारद्वाज व प्रधानाचार्य अश्विनी कौशिक के नेतृत्व में कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता, रंगोली व शिल्प कला के माध्यम से रचनात्मकता बखूबी दर्शाई। एसएमसी प्रधान अंजू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रयासों की सराहना की। जागरुकता के लिए मोबाइल में एप डाउनलोड कराई। विजेताओं को प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान किए। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड्स क्लब की स्थापना भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से विद्यालयों में युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनाने के उद्देश्य से की गई है।
कुरुक्षेत्र। स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विजेताओं के साथ शिक्षक। विज्ञप्ति