पिहोवा। रामलीला भवन में सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नच ले हरियाणा फोक डांस सोलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि और पार्षदों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेनसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी ने कहा कि आज के दौर में भारतीय सांस्कृतिक व परंपराओं को सहेज कर रखना बेहद जरूरी है। एकेडमी के डायरेक्टर लव शर्मा ने बताया कि डीएवी स्कूल सबसे अधिक ट्रॉफी जीत कर अव्वल रहा। संस्था ने शहर की प्रभावशाली हस्तियों को पृथुदक स्टार अवॉर्ड से उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मान दिया।
छात्राओं को मिली छात्रवृतियां
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में केनरा बैंक की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को डॉ. आंबेडकर छात्रवृति प्रदान की गई। पांचवीं कक्षा की छात्रा कनिका और छठी कक्षा की दीक्षा को तीन-तीन हजार रुपए प्रदान किए गए। वहीं सातवीं कक्षा की वंशिका,आठवीं की अंजलि, नौंवी की नैंसी और 10वी की संध्या को पांच-पांच हजार रुपये वितरित किए गए। मैनेजर शरद शर्मा ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी होनहार छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे। इसलिए जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद, गुरदीप, शैलेंद्र, बलराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विद्यार्थियों को वितरित किए पौधेढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में डॉ. पुष्पा की देखरेख में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। डाॅ. पुष्पा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रांगण में छात्रों संग छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा अपने घर आंगन या खेत में लगाने के लिए दिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि धरती पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं। क्योंकि पर्यावरण के बदलते स्वरूप से हमारा वातावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। संवाद