सहारा इंटरनेशनल स्कूल में येलो डे मनाते बच्चे। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल में पीला रंग दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकतर बच्चे पीले रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। स्कूल प्रबंध निदेशक गीतिका अग्रवाल ने कहा कि पीला रंग खुशी, आशावाद व रचनात्मकता फैलाता है और हमारी आत्मा को सक्रिय करता है। प्राचार्य सुमिता ठाकुर ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मकसद बच्चों को इस रंग के महत्व के बारे में बताना है। स्कूल निदेशक विक्रांत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद