फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 120 टीमों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए विज्ञान प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषय पर आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश के 23 जिलों की करीब 120 टीमों के बाल वैज्ञानिक अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थित डॉ. राधाकृष्णन सदन में हो रहा है। पहले दिन विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 120 गाइड शिक्षक और 46 जिला संयोजक एवं जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर भी शामिल हुए।
विज्ञापन

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अरविंद रानाडे ने बाल वैज्ञानिकों को समाजोपयोगी नवाचार और प्रकृति संरक्षण की दिशा में शोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक दोहन को रोकने और विज्ञान के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। विजय नड्डा ने कहा कि विज्ञान एवं नवाचार भारत को महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रो. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को तकनीक निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल और प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने सतत विकास और आत्मनिर्भरता के लिए उपयोगी तकनीक विकसित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें