फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी के सामने शुक्रवार को साइकिल सवार एक बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा एक बार तो उठ खड़ा हुआ, लेकिन फिर अचानक बेहोश होकर फिर सड़क पर गिर गया। आसपास के दुकानदारों ने बच्चे को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके माता-पिता उसे निजी अस्पताल ले गए। बच्चे का नाम राजेश कुमार (13) बताया जा रहा है। राजेश आठवीं कक्षा में पढ़ता है। थानेसर अनाज मंडी के सामने राजेश साइकिल पर एक दुकान पर खड़ा था। वह कोई सामान लेने दुकान पर गया था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर को चालक पीछे देखते हुए ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी बीच बालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने तुरंत ट्रैक्टर रोक लिया। बच्चे तो अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें