फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते अचानक गिरा

Wed, 22 Mar 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

परिवार बिहार से मजदूरी करने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के झिरबड़ी के ईंट भट्ठे पर आया हुआ है। घटना मंगलवार की है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव झिरबड़ी के ईंट-भट्ठे पर पानी से भरे तीन फीट गहरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। खेलते-खेलते अचानक ही बच्चा गड्ढे में गिर गया था। बच्चे की शिनाख्त घनश्याम के रूप में हुई। घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बच्चे के पिता सन्नी ताती निवासी नालंदा (बिहार) ने बताया कि करीब पांच महीने पहले वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ गांव झिरबड़ी के ईंट-भट्टे पर काम करने आया था। मंगलवार की देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर ही काम कर रहा था।

इसी दौरान उसका ढाई साल का बेटा घनश्याम खेलने के लिए भट्ठे से कुछ दूर चला गया। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। तलाशते हुए वे भट्ठे से कुछ दूर पहुंचे तो पानी से भरे एक गड्ढे में उसके बेटे का शव पड़ा था।
विज्ञापन


पानी में डूबने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी। थाना सदर के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

गड्ढे में भरा था बारिश का पानी
भट्ठे के आसपास से मजदूरों ने ईंटें बनाने के लिए मिट्टी निकाली थी। पिछले दिनों हुए बारिश से गड्ढों में बारिश का पानी जमा था। वहीं बारिश के बाद मंगलवार को ही मजदूरों ने काम शुरू किया था, मगर किसी ने गड्ढों से पानी नहीं निकाला। उनकी इन लापरवाही से घनश्याम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें