फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री 10 को करेंगे तिरंगा यात्रा की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाशोत्सव पर वीरवार को अनाजमंडी धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य रूप से शामिल हुईं। सुमन सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार गुरु रविदास के विचारों को आगे बढ़ा रही है। उनके समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रमेश सैनी और मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें