कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का महाअभियान आज बुधवार को शुरू होगा। इसका शुभारंभ सुबह सात बजे शेख चिल्ली मकबरे से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस अभियान के आगाज के साथ ही शहर के 18 सेक्टरों में एक साथ स्वच्छता महा अभियान चलेगा और हजारों लोग इस अभियान में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खुद भी श्रमदान करेंगे।
इस अभियान के तहत शहर को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पहले जोन में पिपली सेक्टर 2, 3, 30 व जिंदल सिटी, गीता द्वार पिपली, दूसरे जोन में सेक्टर 5 मार्किट, देवीदासपुरा, सेक्टर 7, जोन तीसरे में राधा स्वामी सत्संग भवन, सेक्टर 4,8,9, लोटस ग्रीन सिटी, पावर ग्रिड रोड, जोन चार में स्टेडियम, उपायुक्त कार्यालय, कोर्ट परिसर, सेक्टर 13 व 10 को शामिल किया गया है।
जोन पांच में भगवान नगर काॅलोनी, पुलिस लाइन, डीडी काॅलोनी, न्यू बस स्टैंड, जोन छह में मोहन नगर, वशिष्ठ काॅलोनी, जिंदल हाउस, जोन 7 में गांधी नगर, कीर्ति नगर, जोन 8 में ज्योति नगर, बैंक काॅलोनी, गीता काॅलोनी, सेक्टर 17, जोन 9 में न्यू काॅलोनी, ब्रहमा काॅलोनी, विष्णु काॅलोनी, सुभाष मंडी, जोन 10 में पटियाला बैंक काॅलोनी, 7बी, ब्रह्मा चौक, जोन 11 में सलारपुर रोड, आकाश नगर, अनाज मंडी, एनआईटी, नगरपरिषद की सीमा तक, जोन 12 में मां भद्रकाली मंदिर, जिंदल पार्क, शांति एनक्लेव, पार्स एनक्लेव, जोन 13 में स्थानेश्वर मंदिर, शेख चेहली मकबरा, खेडा ऐरिया, जोन 14 में पुराना बाजार, शास्त्री मार्केट व गऊशाला बाजार, जोन 15 में जय भारती एरिया, पारस राम, राम नगर, दुर्गा नगर, कल्याण नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जोन 16 में शांति नगर, दीदार नगर व न्यू कॉलोनी को शामिल किया गया है।
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जोन 17 में ब्रह्मसरोवर एरिया, सन्निहित सरोवर, बिरला मंदिर, पैनोरमा व जोन 18 में ग्राम पंचायत ज्योतिसर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस 18 जोन में शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आरडब्लयूए अपना योगदान देंगी और हर सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी की डयूटी लगाई गई है।