फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सैनी और कुमार विश्वास आज अंबाला में

Thu, 25 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वीरवार को अंबाला सिटी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम के सभागार में दोपहर बाद 4 बजे आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सुशासन दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध कवि और ओजस्वी वक्ता डॉ. कुमार विश्वास होंगे, जो मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। डॉ. विश्वास अपनी कविताओं और वक्तव्य के माध्यम से पूर्व पीएम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। प्रशासन और आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें