फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कमजोर, प्रशासन पर नहीं पकड़ : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कमजोर मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूछकर कार्य करते हैं, भाषण देने में तो नंबर वन हैं लेकिन प्रशासन पर उनकी पकड़ जीरो है।
विज्ञापन

रविवार को लाडवा की शिवाला रामकुंडी में आयोजित हलका स्तरीय पार्टी बैठक में चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा के हिस्से का 9000 क्यूसेक पानी रोक लिया था लेकिन इनेलो पार्टी के सख्त रुख और संघर्ष के बाद ही पंजाब सरकार ने हरियाणा को केवल 3000 क्यूसेक पानी दिया। मुख्यमंत्री की कमजोरी की वजह से ही हरियाणा को पूरा पानी नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री की बातों का कोई डर नहीं क्योंकि उन्हें मालूम है कि यह मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर सकता। अफसर ट्रांसफर के डर से कोई कार्य नहीं कर रहे। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई अभय चौटाला ने लोगों को 25 सिरसा में आयोजित ताऊ देवीलाल जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इनेलो को सत्ता में वापसी का रास्ता दिखाएगी। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें