फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तहसीलों से भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए लागू की चार पहल : सुधा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में  राजस्व विभाग की नई पहलों के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलों से भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए चार नई पहलों को लागू किया है। किसी भी नागरिक को रजिस्ट्री करवाने के लिए अपने मोबाइल से ही घर बैठे स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की कागजात और बीच के किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह दावा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित राजस्व विभाग की नई पहलों के शुभारंभ कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में आए दिन अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए नई योजनाएं बनाई हैं। इन्हीं में एक पेपरलेस रजिस्ट्री लागू की है। इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा और लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे पहले प्रदेश से भाई भतीजावाद को खत्म किया। इसके बाद सरकारी नौकरियों में चलने वाले खर्ची और पर्ची को बंद किया। अब प्रदेश में युवाओं को नौकरी के लिए किसी के पीछे नहीं फिरना होगा और युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना-खर्ची पर्ची सरकारी नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब तहसीलों में नए बदलाव करके नई क्रांति लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें