फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव को धन्यवाद देने का अनोखा त्योहार है छठ : महंत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर पूजा-अर्चना और सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि छठ महापर्व भगवान सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त करने का अनोखा त्योहार है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं। इस पर्व पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा की जाती है। महंत ने कहा कि षष्ठी माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं। मान्यता है कि बच्चे के जन्म के छठे दिन उनकी पूजा करने से संतान का कल्याण होता है।
उन्होंने राजा प्रियव्रत की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि छठी मैया ने उनके मृत पुत्र को जीवनदान दिया था। तभी से उनकी पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और छठ महापर्व सृष्टि चक्र का प्रतीक है। यह पर्व सिखाता है कि जीवन में उदय और अस्त दोनों का समान महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें