फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू की गलियों में गूंज रहा जयकारा..... पर झूमे श्यामप्रेमी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कीर्तन में श्याम आरती करते भक्त। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 393वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि इस ताली कीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में श्याम प्रेमियों के भजनों पर श्रद्धालु भाव विह्वल नजर आए।
विज्ञापन

खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है और जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। हारे का तू है सहारा सांवरे..., तेरा किसने किया शृंगार सांवरे...., खाटू की गलियों में गूंज रहा जयकारा..., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं और तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार....इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ताली कीर्तन में प्रसाद की सेवा अरुण गोयल और श्याम लाल गुप्ता की ओर से रही। श्याम आरती में पुजारी रमन शर्मा, गौरव गुप्ता, अनुज सिंगला, संजय चौधरी, सुरेंद्र काठपाल, वरुण गुप्ता, सुमित गोयल, मनोज गुप्ता, अंकित बंसल, राघव गर्ग, संतोष सिंगला, हन्नी बंसल, रिंकू शर्मा, हरीश सैनी, संगीत कुमार, कविता गोयल, मीनू गोयल, सोनिया गुप्ता, सीता देवी व निशा शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें