फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 12वीं की छात्रा से 3.37 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर 12वीं की छात्रा से तीन लाख 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है। आरोपी ने साढ़े 12 लाख रुपये में उसे इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था और पूरी रकम बाद में लेना तय किया था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में शिवानी ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। वह विदेश जाना चाहती थी। विदेश जाने के लिए उसकी बातचीत मेन बाजार में रहने वाले भवनीश से हुई थी। आरोपी भवनीश ने उसे साढ़े 12 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था। यह पूरी रकम इंग्लैंड पहुंचने पर देना तय हुआ था। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे इंग्लैंड की बजाय आर्मेनियाका वीजा और टिकट भेजा। इस एवज में आरोपी ने उससे रुपयों की मांग की थी। विश्वास करके उसने अलग-अलग तिथियों में आरोपी के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा आरोपी ने 30 मार्च को उससे 37 हजार रुपये नकद भी लिए थे। कुछ दिन बाद उसने वीजा और टिकट की जांच कराई तो दोनों ही फर्जी पाए गए। इस बारे में उसने आरोपी से संपर्क किया, मगर उसका मोबाइल बंद था। वह आरोपी के घर गई तो आरोपी मौके से फरार हो चुका था। शिकायत पर पुलिस ने भवनीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें