कुरुक्षेत्र। यू-ट्यूब पर वीडियो बनाकर कंपनी का नाम और कागजात इस्तेमाल कर पैसे डबल करने का झांसा दिया जा रहा है। इस पर कंपनी संचालक ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शाखा सेक्टर-17 में एमडी है। यू-ट्यूब पर एक वीडियो डाली गई है, जिसमें उसकी कंपनी का नाम, उसकी फोटो, कंपनी की साइट और कागजात का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोपी ने कंपनी के सेमिनार की फोटो अपलोड कर लोगों को पैसा डबल करने का झांसा दे रहा है। साइट पर उसकी कंपनी के नाम से कई तरह के गलत प्लान अपलोड किए गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद