कुरुक्षेत्र। मार्केट फीस को बढ़ाए जाने के विरोध में जिलेभर के व्यापारियों की ओर से 10 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी, लेकिन जिले भर में हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दिया। जिले भर में सब्जियों की मंडियां खुली रही और लोग मंडियों में खरीदारी करते दिखाई दिए। बता दें कि जिले के सब्जियों के व्यापारी 20 दिसंबर को भी मार्केट फीस बढ़ाने को लेकर एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म करना पड़ा था लेकिन अब फिर सरकार की ओर से आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
थानेसर सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राकेश अरोड़ा का कहना है कि सरकार ने 15 फरवरी तक मार्केट फीस को कम करने का आश्वासन दिया है, जिसके चलते जिले भर में हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।