फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रूस की जगह भतीजे को दुबई भेज ठगे 7.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रूस भेजकर कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती ने अपने भतीजे से 7.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने युवक को रूस की जगह दुबई भेज दिया। शिकायत पर पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में रोहित कुमार निवासी अजराना कलां ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत वर्ष अक्तूबर में उसकी बुआ और फूफा उनके घर आए थे। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ सम्मु को रूस भेज दिया है। वह उसे भी रूप भेजकर सम्मु की कंपनी में लगवा देंगे। इस एवज में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये मांगे थे। सहमति होने पर 27-28 अक्तूबर को उसने कागजात तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद आरोपी दंपती के कहने पर उसने विभिन्न तारीख में 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में आरोपी ने 90 हजार रुपये अपने दोस्त गुरी सिंह के खाते में डलवाए तथा 90 हजार रुपये करंसी बदलने के नाम पर लिए थे। इस दौरान आरोपियों ने जल्द ही वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। 24 दिसंबर को आरोपियों ने उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये लेकर नए साल पर रूस भेजने का आश्वासन दिया। दो जनवरी को वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा तो आरोपियों ने उसे दुबई की टिकट थमा दी और आश्वासन दिया कि दुबई से उसे उसका फुफेरा भाई सम्मु रूस ले जाएगा। अगले दिन वह शारजाह दुबई पहुंचा तो उसका भाई वहां मिला, जिसने उसे एक महीने तक अपने साथ दुबई में एक होटल में ही रखा।
आरोपी आश्वासन देता रहा कि वे दोनों भाई एक साथ रूस पहुंचेंगे। एक महीने बाद आरोपी उसे कजाकिस्तान छोड़कर फरार हो गया, जहां उसे पुलिस ने पकड़कर दुबई भेज दिया। बाद में वह अपने खर्चे पर दुबई से अपने घर तक पहुंचा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगतार सिंह उर्फ जग्गी, शिक्षा देवी और सम्मु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें