लाडवा। कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत 18 नवंबर को गांव निवारसी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि चौपाल में लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और वोट के अधिकार पर ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोटों की चोरी कर सत्ता हथियाई है और जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है।